चार साल के रिलेशन के बाद लवर्स ने शादी की:परिवार वालों ने रेस्टोरेंट में पकड़ लिया था, मंदिर में लिए सात फेरे
कौशांबी में चार साल से चल रहे प्रेम संबंध के बाद एक जोड़े ने शादी कर ली। दोनों परिवारों की सहमति से तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ। रेस्टोरेंट में मिलने पहुंचे थे दोनों प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव निवासी राजेश (23), पुत्र सुधाई और कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी निराशा (20), पुत्री रामचंद्र के बीच करीब चार साल से प्रेम संबंध था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। बताया गया कि बुधवार, 4 नवंबर को राजेश अपनी प्रेमिका से मिलने कौशांबी पहुंचा था। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले। इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश को पकड़ लिया।
बातचीत के बाद शादी के लिए तैयार हुए परिवार इसके बाद राजेश के परिजनों को भी बुलाया गया। शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते और शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि, बातचीत और समझाने के बाद वे विवाह के लिए तैयार हो गए। इसके बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर में राजेश और निराशा ने सात फेरे लिए। शादी के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)