महिलाओं ने दीपावली बैठक में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं:मुरादाबाद में भारत विकास परिषद की मैत्री शाखा का कार्यक्रम; रामायण पर नृत्य-नाटिका पेश की

Nov 04, 2026 - 22:42
0
महिलाओं ने दीपावली बैठक में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं:मुरादाबाद में भारत विकास परिषद की मैत्री शाखा का कार्यक्रम; रामायण पर नृत्य-नाटिका पेश की
मुरादाबाद में भारत विकास परिषद की मैत्री शाखा की दीपावली बैठक रेड सफायर के सभागार में हुई। शाखा की महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका पेश की गई। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, त्याग और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों को नृत्य और अभिनय के जरिए दिखाया गया। महिलाओं ने अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर अध्यक्ष अश्विनी रस्तोगी, महामंत्री पीयूष गुप्ता, अजय विश्नोई, अजय कट्टा, डॉ. एमपी सिंह, आलोक रस्तोगी और परिजात जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User