दो घरों से 5 कुंतल 25 किलो पटाखे मिले:पुलिस ने पिकअप से थाने पहुंचाया; कीमत करीब 4 लाख रुपए

Nov 04, 2026 - 23:30
0
दो घरों से 5 कुंतल 25 किलो पटाखे मिले:पुलिस ने पिकअप से थाने पहुंचाया; कीमत करीब 4 लाख रुपए
बलिया के सहतवार में पुलिस ने बुधवार रात करीब 9 बजे दो घरों में छापेमारी कर 5 कुंतल 25 किलो पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी सीओ बांसडीह जयशंकर दूबे ने बताया कि थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सहतवार वार्ड नंबर 3 निवासी बालाजी उर्फ अनीश और वार्ड नंबर 6 निवासी चंदन गुप्ता के घर छापेमारी की। दोनों घरों में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। पुलिस ने बरामद सामग्री को पिकअप से थाने पहुंचाया। त्योहारों से पहले चल रहा अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर त्योहारों से पहले पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। बरामद विस्फोटक सामग्री जब्त कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User