बॉलीवुड सिंगर जावेद अली के गीतों पर झूमे दर्शक:देवा महोत्सव में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां
बाराबंकी में देवा महोत्सव एवं प्रदर्शनी-2026 की सांस्कृतिक संध्या में बुधवार रात बॉलीवुड सिंगर जावेद अली ने प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते और गुनगुनाते रहे। ‘जश्न-ए-बहारां’ से लेकर ‘कुन फाया कुन’ तक गाए मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों के साथ जावेद अली का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत ‘मेरी अधूरी प्यास-प्यास’ गीत से की। इसके बाद फिल्म ‘जोधा अकबर’ का गीत ‘कहने को जश्न-ए-बहारां है’ सुनाया। उन्होंने ‘तू जो मिला तो हो गया सब हासिल’ और ‘अभी अभी न जाओ छोड़कर’ जैसे गीत भी पेश किए। फिल्म ‘रॉकस्टार’ का ‘कुन फाया कुन’, ‘गजनी’ का ‘गुजारिश’ और ‘दिल्ली-6’ का ‘अर्जियां’ भी उनकी प्रस्तुति में शामिल रहे। जावेद अली ने ‘इश्कजादे’ का शीर्षक गीत, ‘मर्डर-2’ का ‘तू ही हकीकत’ और फिल्म ‘पुष्पा’ का ‘श्रीवल्ली’ भी गाया। इसके अलावा उन्होंने ‘नगाड़ा’, ‘तेरा दीदार हुआ’ और ‘तुम तक’ जैसे गीत सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
संगीत दल ने भी दी शानदार संगत
जावेद अली के साथ आए संगीत दल में मनीष कुलकर्णी ने बेस गिटार, मान्टू गोसावी ने ऑक्टोपैड, लतेश परब ने तबला और परक्यूशन बजाया। सचिन तायड़े ने फ्लूट, अमन देसाई और अश्विन रोकड़े ने की-बोर्ड, रोहन नाडकर्णी ने ड्रम और रौनी सातमकर ने लीड गिटार बजाया। कार्यक्रम में साउंड, लाइटिंग और ग्राफिक्स की भी व्यवस्था की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)