एमएलसी चुनाव के लिए 470 पुलिसकर्मी तैनात:24 मतदान केंद्रों के 33 बूथों पर बॉडी-वॉर्न कैमरों से होगी निगरानी

Oct 21, 2026 - 21:27
0
एमएलसी चुनाव के लिए 470 पुलिसकर्मी तैनात:24 मतदान केंद्रों के 33 बूथों पर बॉडी-वॉर्न कैमरों से होगी निगरानी
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 24 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 470 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक पुलिस लाइन में डीएम समीर और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर जरूरी निर्देश दिए। राजनीतिक दलों का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे कार्मिक डीएम ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मतदान की निष्पक्षता बनाए रखने के साथ बैलेट बॉक्स की सुरक्षा और पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद कोई भी पोलिंग पार्टी राजनीतिक दल या उसके प्रतिनिधि का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगी। सभी कार्मिक निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी निभाएं, ताकि कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। हर मतदान केंद्र पर निरीक्षक स्तर का अधिकारी तैनात एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर बॉडी-वॉर्न कैमरों से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए आवागमन के मार्ग भी चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। 22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होंगी। डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और शिष्ट व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User