बलरामपुर में भरत मिलाप शोभायात्रा निकली, श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ:रामलीला मंचन का समापन, भक्तों ने फूल बरसाकर स्वागत किया

Oct 21, 2026 - 21:27
0
बलरामपुर में भरत मिलाप शोभायात्रा निकली, श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ:रामलीला मंचन का समापन, भक्तों ने फूल बरसाकर स्वागत किया
बलरामपुर में बुधवार शाम श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति की ओर से भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम 7:30 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, विभीषण, जामवंत और अंगद समेत वानर सेना के सजीव स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के दौरान नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मेजर चौराहा, मेन चौक, बड़े पुल, देवीदयाल तिराहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज और चौक बाजार से होते हुए रात 8:30 बजे वापस रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा शुरू होने से पहले समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों ने पूजन कर आरती उतारी। राम-भरत मिलाप का दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु शोभायात्रा रामलीला मंच पर पहुंची तो भरत ने अपने बड़े भाई श्रीराम के दर्शन किए। 14 वर्षों तक प्रभु श्रीराम की चरण पादुका की सेवा करने वाले भरत ने उन्हें गले लगा लिया। इस भावुक प्रसंग को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए और जयकारे लगाने लगे। रात 8:45 बजे राम-भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के दृश्यों का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस दौरान पूरा परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ श्रीराम का राजतिलक राम-भरत मिलाप के बाद गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। पुष्प वर्षा, मंगल वाद्यों और जयकारों के बीच श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कलाकारों को किया गया सम्मानित समिति के उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आदर्शों को जीवित रखना है। कार्यक्रम के समापन पर रामलीला मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को समिति की ओर से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, विजय कश्यप, राधेश्याम मिश्रा, अंबरीश शुक्ला, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राजाराम यादव और राम गोपाल गुप्ता समेत समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भरत मिलाप शोभायात्रा और राजतिलक समारोह ने नगर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल को भक्तिमय बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User