प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को खंभे से बांधकर पीटा:कुशीनगर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया, तीन बच्चों की मां से अफेयर

Oct 24, 2026 - 10:44
0
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को खंभे से बांधकर पीटा:कुशीनगर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया, तीन बच्चों की मां से अफेयर
कुशीनगर के बाबूराम बेलवा सेमरा गांव में गुरुवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को रस्सी से बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई की गई। वारदात के दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में युवक को खंभे से बंधा और कुछ लोगों को उसके साथ मारपीट करते देखा जा रहा है। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र में गांव के चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी गांव बरवा पूर्दिल निवासी 18 वर्षीय युवक गुरुवार रात करीब 2 बजे एक महिला से मिलने गन्ने के खेत में पहुंचा था। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। इसी दौरान महिला के परिजनों और गांव के कुछ युवकों ने युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला मौके से निकल गई, जबकि युवक को लोगों ने रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला ने ही डायल-112 पर दी सूचना युवक की पिटाई होते देख महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ युवक को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को भीड़ से मुक्त कराया और उपचार के लिए कोटवा स्थित सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के परिवार के एक व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ की। उपचार के बाद युवक को भी थाने लाया गया। घटना के बाद गांव में दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है। किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर, पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है। उनका कहना है कि गांव में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर रख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User