संतोष साहू हत्याकांड:चार दिन बाद एसआरएमएस में तोड़ा दम, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Oct 27, 2026 - 18:44
0
संतोष साहू हत्याकांड:चार दिन बाद एसआरएमएस में तोड़ा दम, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
बरेली के सीबीगंज के मथुरापुर गांव में पुराने मुकदमे की रंजिश में गोली लगने से प्लाईवुड फैक्टरी कर्मचारी संतोष कुमार साहू (37) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह एसआरएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह चार दिन से जिंदगी के लिए जूझ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी विनोद और मदनलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें छापेमारी कर रही हैं। संतोष पर 23 अक्टूबर की रात हमला हुआ था, जब वह दावत से लौटकर मंदिर गए थे। सिर में गोली लगी। पत्नी के अनुसार, डेढ़ साल पहले बच्चों के झगड़े के बाद हुए विवाद में उनका हाथ फ्रैक्चर हुआ था। आरोपी तब से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पत्नी ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User