कांग्रेस की'वोट बचाओ,देश बचाओ' रैली में सोनभद्र से 300 कार्यकर्ता:1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महारैली

Oct 27, 2026 - 18:10
0
कांग्रेस की'वोट बचाओ,देश बचाओ' रैली में सोनभद्र से 300 कार्यकर्ता:1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महारैली
सोनभद्र मे कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में सोनभद्र से करीब 300 कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार की दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली कूच की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में अभियान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं सोनभद्र के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है और वोटों की चोरी कर चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं की आवाज बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली की महारैली में भाग लेकर इस संघर्ष को मजबूती देने की अपील की। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि सोनभद्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एक नवंबर की महारैली में भी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से दिल्ली कूच की तैयारी में जुट जाएं। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों के कार्यकर्ता भी दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। वे राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे संघर्ष में भागीदारी करना चाहते हैं। बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, मदन मोहन मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक, उषा चौबे, अंशु गुप्ता, अमरजीत टेकाम, दिनेश यादव, श्रीकांत मिश्रा समेत पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User