एटा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आया, तीन हिस्से में बंटा शरीर

Oct 22, 2026 - 14:43
0
एटा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आया, तीन हिस्से में बंटा शरीर
एटा जलेसर थाना क्षेत्र स्थित शिवालय के पास बुधवार रात हादसा हो गया। यहां रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। टूंडला की ओर से आ रही थी पैसेंजर ट्रेन जानकारी के अनुसार, नगला अन्नी (थाना जलेसर) निवासी अवधेश उर्फ करुआ (38) पुत्र उदयवीर बुधवार रात करीब 9 बजे शिवालय के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान टूंडला की तरफ से तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन आ गई। अवधेश जब तक संभल पाता, वह ट्रेन की चपेट में आ चुका था। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही जीआरपी और जलेसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव के टुकड़ों को समेटकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा जिला मुख्यालय भेजा गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन रोते-बिलखते शव को लेकर अपने गांव नगला अन्नी चले गए। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी जलेसर अखिलेश दीक्षित ने बताया… "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा का शिकार हुआ। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User