आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष बोले- इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह:कांग्रेस-सपा नेता एक-दूसरे पर कर रहे छींटाकशी, यूपी में NDA की सरकार बनेगी
बागपत में गुरुवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला बागपत दौरा था। उन्होंने एक रिसोर्ट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान आरएलडी के कई नेता मौजूद रहे। युवाओं की मांगों का सम्मान करते हैं ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं की मांगों का सम्मान करते हैं। राष्ट्रीय लोकदल सरकार में किसानों और युवाओं के वकील की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों और युवाओं के हितों के लिए काम करती रहेगी। टिकट का फैसला नेतृत्व करेगा प्रदेश अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला नेतृत्व करेगा। गठबंधन में जिस पार्टी के खाते में सीट जाएगी, सभी लोग उसके प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। यूपी में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार ऐश्वर्या राज सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा के नेता ही एक-दूसरे पर छींटाकशी कर रहे हैं। खट्टा प्रहलादपुर की सभा में हुए शामिल प्रेसवार्ता के बाद ऐश्वर्या राज सिंह खट्टा प्रहलादपुर में आयोजित सभा के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)