ललितपुर में युवक की मौत:ससुरालियों पर जहर देने का आरोप, डेढ़ साल पहले शादी हुई थी
ललितपुर के मिर्चवारा गांव निवासी दिलीप रजक (21) की बुधवार रात करीब 1 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव लेकर ललितपुर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर खाने में जहर देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया कि दिलीप बुधवार सुबह अपनी पत्नी रुपाली को लेने बानपुर स्थित ससुराल गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह अकेले घर लौटा। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिलीप की शादी करीब डेढ़ साल पहले रुपाली से हुई थी। रुपाली 10 दिन पहले मायके गई थी। मंगलवार रात रुपाली के चाचा ने 15 हजार रुपये लाने पर ही उसे ससुराल भेजने की बात कही थी। इसके बाद दिलीप बुधवार को रुपये लेकर पत्नी को लेने ससुराल गया था।
मृतक के भाई के मुताबिक, घर लौटने पर दिलीप ने बताया था कि ससुराल वालों ने 15 हजार रुपये ले लिए, लेकिन पत्नी को साथ नहीं भेजा। उसने खाने में जहर देने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)