ललितपुर में फ्लिपकार्ट के 82 पैकेज गायब:पूर्व कर्मचारी और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 225 पैकेज मिले
ललितपुर में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के 82 पैकेज गायब हो गए। इनकी कीमत 15.38 लाख रुपए बताई गई है। कंपनी की शिकायत पर बुधवार रात 10 बजे पुलिस ने पूर्व कर्मचारी रवीन्द्र अहिरवार और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट कर्मचारी अर्पित कुमार ने बताया कि कंपनी का हब पहले ग्राम पनारी में था। बाद में इसे रावतयाना क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया। 13 अक्टूबर 2026 को झज्जर से ट्रक नंबर RJ 14 GP 0554 सामान लेकर ललितपुर के लिए रवाना हुआ था।
आरोप है कि पूर्व कर्मचारी रवीन्द्र अहिरवार और उसके साथियों ने ट्रक चालक कौशल कुमार को पुराने हब पर बुलाया और वहां सामान उतरवा लिया। इसके बाद सामान नए हब पर नहीं पहुंचा, तो कंपनी ने खोजबीन शुरू की।कुल 307 पैकेज में से कंपनी को 225 पैकेज मिले, जबकि 82 पैकेज गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)