प्रयागराज में वैन के नीचे आई 8 साल की छात्रा:हालत गंभीर, बच्ची को उतार तेजी से गाड़ी बढ़ाई तो बच्ची नीचे आ गई
प्रयागराज से 8 साल की छात्रा स्कूल वैन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया है। बच्ची स्कूल से वैन से घर ड्राइवर ने उसे गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद वह गाड़ी आगे बढ़ाने लगा तो उसी गाड़ी से बच्ची कुचल गई। चीख पुकार मची तो बच्ची को गाड़ी के नीचे से निकाल अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर है। हादसा प्रयागराज के नैनी इलाके में प्रयाग पुरम में हुआ। छात्रा तस्वनी उदयांसी पाठक दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीसी) में कक्षा 3 में पढ़ती है। बच्ची के पिता मनीष कुमार पाठक दिल्ली में नौकरी करते हैं। स्कूल पहुंचाने के लिए घरवालों ने स्कूल वैन लगाई हुई है। खबर अपडेट हो रही है …
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)