बाइक से गिरकर घायल हुए डॉक्टर की कानपुर में मौत:बीरा गांव के पास हुआ था हादसा; राठ से उरई और फिर कानपुर रेफर किए गए थे
हमीरपुर के राठ में सड़क हादसे में घायल 29 वर्षीय निजी डॉक्टर अमित की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीरा गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरकर घायल होने के बाद उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। अमित हरनारायण के बेटे थे और जरिया गांव में निजी प्रैक्टिस करते थे। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बीरा गांव के पास गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल राठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उरई मेडिकल कॉलेज रेफर राठ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें कानपुर ले जाया गया। कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अविवाहित थे अमित, परिवार में मां और भाई अमित अविवाहित थे। परिवार में उनकी मां शांति और बड़े भाई अंकित हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)