गाजीपुर में छात्रसंघ ने गंगा घाट पर किया पौधारोपण:दीपावली पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, नीम-पीपल के पौधे लगाए
गाजीपुर के नवापुरा स्थित शिव साईं मंदिर गंगा घाट पर रविवार को छात्रसंघ के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर एक बजे युवाओं ने नीम और पीपल के पौधे लगाए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए दीपावली पर पौधे लगाने की अपील की गई। त्योहार के साथ प्रकृति का भी रखें ध्यान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है। लोग आतिशबाजी कर त्योहार मनाते हैं, लेकिन पर्यावरण का ध्यान रखना भी जरूरी है। सभी लोग इस मौके पर एक-दो पौधे लगाने का संकल्प लें तो प्रकृति के संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आतिशबाजी के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। इसी सोच के साथ गंगा घाट पर पौधारोपण किया गया। व्यवहार में उतारें पर्यावरण संरक्षण का संदेश सुधांशु रंजन पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की बात केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे व्यवहार में भी लाना जरूरी है। दीपावली पर पौधे लगाना प्रकृति के प्रति एक छोटा लेकिन जरूरी प्रयास है। शिक्षक अवनीश प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक रूप से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी, विवेक प्रधान, सुधांशु रंजन पाण्डेय, विशाल कुमार, अवनीश प्रताप सिंह, सूरज यादव और राजू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)