दीपावली पर प्रीमियम मिठाई 1600 रुपए प्रति किलो:फतेहपुर में गेंदे के फूलों की दुकानों पर लगी भीड़; 600 पुलिसकर्मी तैनात
फतेहपुर में दीपावली के पावन पर्व को लेकर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है। रविवार सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घरों को सजाने, भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा और अपनों का मुंह मीठा कराने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। फूलों और सजावटी सामान की बढ़ी मांग बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, फूलों और घरों की सजावट के सामान की खूब बिक्री हो रही है। खासकर गेंदे के फूलों और रंग-बिरंगी मालाओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा लाइटिंग, मिट्टी के दीये और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिली। ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयों की ज्यादा मांग दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। दुकानदार मुखलाल और अजय कुमार ने बताया कि इस बार त्योहारी सीजन में मिठाइयों की अच्छी मांग है। बाजार में सामान्य मिठाइयों के साथ प्रीमियम क्वालिटी की मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1600 रुपए प्रति किलोग्राम तक है। दुकानदारों के मुताबिक, सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते सामान्य मिठाइयों के मुकाबले ड्राई फ्रूट्स और उनसे बनी विशेष मिठाइयों की मांग अधिक है। सुरक्षा के लिए 600 पुलिसकर्मी तैनात त्योहारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में दीपावली का पर्व मना सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)