उन्नाव पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर दी चेतावनी:चोरी-लूट और नकबजनी से दूर रहने की हिदायत, महिलाओं से अभद्रता करने पर कार्रवाई
उन्नाव के पुरवा में विजयदशमी और मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने मंगलवार को 24 अपराधियों को थाने बुलाकर चेतावनी दी। चोरी, लूट और नकबजनी जैसे अपराधों में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने और कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने साफ किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने या महिलाओं से अभद्रता करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की निगरानी पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी पुरवा अरविंद कुमार ने की। पुरवा पुलिस ने थाने बुलाए गए लोगों को अपराध से दूर रहने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की हिदायत दी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर भी चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि महिलाओं से अभद्रता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। इसके तहत जागरूकता और सुरक्षा संबंधी गतिविधियां लगातार चलाई जा रही हैं। अपराधमुक्त वातावरण बनाने की अपील पुरवा पुलिस ने लोगों से अपराध से दूर रहने, कानून का सम्मान करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)