कुरारा में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:रिठारी, चकोठी, जल्ला और बेरी की प्रतिमाएं बेतवा में विसर्जित
हमीरपुर के कुरारा में नवरात्रि के अवसर पर कुरारा कस्बे में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कस्बे में स्थापित देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए यमुना नदी स्थित निन्नी घाट ले जाया गया। वहीं, रिठारी, चकोठी, जल्ला, देवीगंज और बेरी समेत अन्य गांवों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन बेतवा नदी के किनारे किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना के साथ मां को विदाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)