गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे:बारिश में स्कूली बच्चों और लोगों को आने जाने में हो रही दिक्कत

Sep 28, 2026 - 14:40
0
गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे:बारिश में स्कूली बच्चों और लोगों को आने जाने में हो रही दिक्कत
बरेली के सीबी गंज क्षेत्र के गांवों को शहर से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे और बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जनता दल सेक्यूलर (जदएस) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गौतारा, सीतापुर, माधोपुर, रूपपुर, ऐना, जोगीठेर, चंदपुर काजियान, गौटिया मोड़ से सरनिया, पस्तौर और सीबी गंज को जोड़ने वाला यह मार्ग अहम है। मरम्मत न होने से सड़क खराब है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश में सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखते नहीं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का खतरा बढ़ा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों समेत अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। जदएस जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User