सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सीएम योगी से की मुलाकात:बागपत का जैविक गुड़ भेंट किया, गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उठाया
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बागपत का जैविक गुड़ भेंट किया। सांसद ने गन्ना मूल्य बढ़ाने, विकास योजनाओं और क्षेत्र की जरूरतों को लेकर अपनी बात रखी। सांगवान ने फुलेरा और दाहा में बालिका महाविद्यालय खोलने का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने उठाया। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की जरूरत बताई। सांसद के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीर सांसद ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बागपत के गुड़ की तारीफ की। सांगवान के अनुसार, मुलाकात में गन्ना मूल्य बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए हर वर्ग को जोड़ने और विकास कार्य कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)