गोंडा मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट महीनों से खराब, मरीज परेशान:मरीजों को गोद में उठाकर मंजिलों तक ले जा रहे तीमारदार

Nov 15, 2026 - 15:06
0
गोंडा मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट महीनों से खराब, मरीज परेशान:मरीजों को गोद में उठाकर मंजिलों तक ले जा रहे तीमारदार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में खराब लिफ्ट के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लगी लिफ्ट कई महीनों से बंद है। ऐसे में मरीजों को सीढ़ियों के सहारे ही ऊपरी मंजिलों तक जाना पड़ रहा है। कई बार परिजन गंभीर मरीजों को गोद में उठाकर वार्ड तक पहुंचाते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे का ऐसा ही एक वीडियो रविवार दोपहर 2:30 बजे सामने आया। कंधे का सहारा देकर मरीज को उतारा वीडियो में परिजन पैर में फ्रैक्चर से पीड़ित एक मरीज को कंधे का सहारा देकर दूसरी मंजिल से नीचे उतारते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पिछले कई महीनों से मरीजों और उनके परिजनों को इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई लिफ्ट को मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब तक ठीक नहीं करा सका है। कई बार ऐसी स्थिति भी सामने आती है, जब ऊपरी मंजिलों से ग्राउंड फ्लोर तक मरीजों को लाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल पाता। बजट के अभाव में लिफ्ट ठीक होने में देरी मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि लिफ्ट ठीक कराने के लिए प्राचार्य के माध्यम से पत्राचार किया गया है। पहले भी कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन बजट के अभाव में काम में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों को आने-जाने में हो रही परेशानी से वे भी अवगत हैं। उम्मीद है कि लिफ्ट जल्द ठीक हो जाएगी। स्ट्रेचर नहीं मिलने की शिकायत को उन्होंने गलत बताया। उनका कहना है कि सभी मरीजों को स्ट्रेचर उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में लगातार जुटे हैं, ताकि मरीजों और तीमारदारों को परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User