गाजीपुर में ड्यूटी से गायब तीन सफाईकर्मी निलंबित:मुहम्मदाबाद में छठ पर्व की सफाई जांच के दौरान मिले अनुपस्थित; जांच अधिकारी नियुक्त

Nov 15, 2026 - 15:06
0
गाजीपुर में ड्यूटी से गायब तीन सफाईकर्मी निलंबित:मुहम्मदाबाद में छठ पर्व की सफाई जांच के दौरान मिले अनुपस्थित; जांच अधिकारी नियुक्त
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद विकास खंड की नोनहरा ग्राम पंचायत में सफाई की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाने पर तीन सफाईकर्मियों को निलंबित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह कार्रवाई की। निलंबित कर्मचारियों में सैयद हसन हैदरी अली, उपेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र पांडेय के आदेश के मुताबिक, छठ पर्व को देखते हुए गांव में सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 13 नवंबर को दोपहर करीब 2:05 बजे सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), मुहम्मदाबाद ने गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों कर्मचारी अपने काम की जगह पर नहीं मिले। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर थे और सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। आधे घंटे बाद दोबारा फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। अधिकारियों ने इसे सफाई की जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही माना। आदेश में तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बिरनो को जांच अधिकारी बनाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User