ललितपुर में गैंगस्टर एक्ट के फरार दो सगे भाई गिरफ्तार:हत्या के मामले में भी नामजद हैं दोनों आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

Nov 15, 2026 - 15:06
0
ललितपुर में गैंगस्टर एक्ट के फरार दो सगे भाई गिरफ्तार:हत्या के मामले में भी नामजद हैं दोनों आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
ललितपुर में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पूराकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बलरगुवां गांव से दोनों को पकड़ा। पुलिस ने दोपहर दो बजे कार्रवाई की जानकारी दी। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जजपाल सिंह और बलबीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों स्वर्गीय जगभान सिंह के बेटे हैं और बलरगुवां गांव, थाना पूराकलां के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ चार नवंबर को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों पर हत्या और मारपीट के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को दोनों को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश किए जा रहे आरोपी पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User