गोरखपुर AIIMS में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं:सांसद रवि किशन ने की पहल, केंद्र सरकार ने दी जानकारी
गोरखपुर AIIMS में सुपर स्पेशियलिस्ट सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने इसे लेकर संसद में नियम 377 के तहत उठाए थे। जिसपर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि AIIMS में पहले से कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध हैं और संस्थान इन्हें और मजबूत व विस्तारित करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी
आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, AIIMS गोरखपुर में वर्तमान में कार्डियोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (CTVS), नेफ्रोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति पर भी जोर केंद्र सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि AIIMS में स्वीकृत फैकल्टी पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। रिक्त सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी पदों पर योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए समय-समय पर विज्ञापन जारी किए जाते हैं। रवि किशन ने संसद में उठाया था मुद्दा जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने AIIMS में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के विस्तार का मुद्दा संसद में उठाया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता को सामने लाना था। सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार होने से पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहतर विकल्प मिलने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)