गोरखपुर एम्स की झाड़ियों में मिला बच्चे का कंकाल:डॉक्टरों ने बताया डमी, पुलिस ने जांच के लिए माेर्चरी में रखवाया

Nov 04, 2026 - 00:37
0
गोरखपुर एम्स की झाड़ियों में मिला बच्चे का कंकाल:डॉक्टरों ने बताया डमी, पुलिस ने जांच के लिए माेर्चरी में रखवाया
गोरखपुर एम्स परिसर में मंगलवार शाम टाइप-4 ब्लॉक के पीछे सफाई के दौरान बच्चे जैसा दिखने वाला एक कंकाल मिला। जेसीबी चालक की सूचना पर पहुंची एम्स चौकी पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए एम्स के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। जेसीबी चालक देखकर चौंक गया पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर 2026 को शाम करीब छह बजे एम्स के डिप्टी डायरेक्टर ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हिमांशी पांडेय को इसकी सूचना दी। बताया गया कि टाइप-4 ब्लॉक के पीछे साफ-सफाई के दौरान जेसीबी चालक को मानव बालक के कंकाल जैसा दिखाई देने वाला ढांचा पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों और एम्स के सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में कंकाल आर्थोपेडिक चिकित्सकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली डमी प्रतीत हुआ। जोड़ों पर नट-बोल्ट और स्क्रू लगे थे उसके जोड़ों पर नट-बोल्ट और स्क्रू लगे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने एम्स के मर्चरी हाउस के चिकित्सक डॉ. आशीष सर्राफ को इसकी जानकारी दी। चिकित्सक के निर्देश पर पुलिस ने कंकाल को सील-मोहर कर विस्तृत जांच और सत्यापन के लिए एम्स के मर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार कंकाल के वास्तविक स्वरूप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User