लखनऊ दवा लेने आ रहा युवक ट्रेन से गिरा, मौत:रेलवे लाइन किनारे मिला शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
दुबग्गा क्षेत्र के बाजनगर में मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए हुई। अंधे की चौकी इंचार्ज विनय गुरुदेव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाजनगर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। आरपीएफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनील (30) के रूप में हुई। वह मूल रूप से उन्नाव के दही क्षेत्र का रहने वाला था। उसका वर्तमान पता पिंड कांसल, एसएस नगर, मोहाली, पंजाब दर्ज था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील पंजाब से लखनऊ दवा लेने के लिए आ रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)