गोरखपुर में बामकसद जिंदगी महफिल:मुफ्तिया कहकशां ने दिया नेक अमल और इंसानियत की सेवा का संदेश

Nov 08, 2026 - 17:42
0
गोरखपुर में बामकसद जिंदगी महफिल:मुफ्तिया कहकशां ने दिया नेक अमल और इंसानियत की सेवा का संदेश
गोरखपुर में तुर्कमानपुर स्थित मकतब इस्लामियात, चंगी शहीद इमाम चौक में महिलाओं की मासिक महफिल ‘बामकसद जिंदगी’ का आयोजन किया गया। इसमें हाफिज-ए-मिल्लत शाह अब्दुल अजीज मुहद्दिस मुरादाबादी की इल्मी और दीनी सेवाओं को याद किया गया। मुख्य वक्ता मुफ्तिया कहकशां फिरदौस ने कहा कि अल्लाह तआला ने इंसान को बे मकसद पैदा नहीं किया है। जिंदगी का उद्देश्य केवल सुख-सुविधाएं हासिल करना नहीं, बल्कि अल्लाह की बंदगी, रसूल की इताअत, नेक अमल, इल्म हासिल करना और इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि हाफिज-ए-मिल्लत की जिंदगी बामकसद जीवन की मिसाल है। कार्यक्रम की निजामत मुबश्शिरा खातून ने की। छात्राओं ने तिलावत, नात और तकरीर पेश की। अंत में सलातो-सलाम के बाद देश में अमन-शांति के लिए दुआ की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User