बदायूं में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या:नदी किनारे खेत में मिला शव, रात से थे लापता

Nov 08, 2026 - 17:42
0
बदायूं में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या:नदी किनारे खेत में मिला शव, रात से थे लापता
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में 60 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार दोपहर महावा नदी के किनारे एक खेत में मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी चप्पलें और पैंट पड़ी थीं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को घर से निकले थे, रातभर नहीं लौटे हमूपुर चमनपुरा गांव के रहने वाले भूरे फेरी लगाकर फल, बच्चों का चूरन और इमली बेचते थे। शनिवार को वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को भी परिजन उन्हें खोज रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला पट्टी निवासी बादाम सिंह ने यूपी 112 पर सूचना दी कि मोहल्ला काजी निवासी कमर वकील के बेटे शोबी के खेत में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। खेत महावा नदी के किनारे स्थित है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुंचे भूरे के बेटे फहीम, मुजीम और शहवान ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत पुलिस के मुताबिक, भूरे के गले पर धारदार हथियार से वार का निशान था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी चप्पलें और पैंट भी मिलीं। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून और मिट्टी के नमूने जुटाए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने पुलिस को किसी से रंजिश होने की जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बेटे फहीम की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User