साइबर ठगी के शिकार युवक को लौटाए 70 हजार रुपए:फतेहपुर पुलिस ने वापस दिलाई रकम, खाते से निकाले गए थे
फतेहपुर में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को दीपावली के दिन राहत मिली। राधानगर थाना की साइबर टीम ने तकनीकी मदद से ठगी गई 70 हजार रुपए की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। रकम मिलने पर पीड़ित और उसके परिवार ने पुलिस का आभार जताया। शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर टीम राधानगर थाना क्षेत्र के गांव राधानगर रहने वाले विजय कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 70 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। घटना के बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व में साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित वित्तीय संस्थानों और बैंकों से संपर्क किया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के बाद ठगी गई पूरी रकम विजय कुमार के खाते में वापस करा दी गई। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत पुलिस के मुताबिक, रकम वापस मिलने पर विजय कुमार और उनके परिजनों ने राधानगर थाना की साइबर टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने या नजदीकी साइबर सेल से संपर्क करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)