हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:औरेया में 27 अक्टूबर को हुआ था हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Nov 03, 2026 - 23:15
0
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:औरेया में 27 अक्टूबर को हुआ था हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
औरैया के ककोर क्षेत्र में बूढ़ादाना रजवाहा मार्ग पर 27 अक्टूबर को हुए हादसे में घायल उद्योपुर गांव के साजिद अली की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आजिम अली का बेटा था। हादसे के बाद साजिद को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चला। हरिपुरवा गांव के पास हादसे के बाद साजिद को चिचोली अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सड़क किनारे झाड़ियों से सामने का रास्ता नहीं दिखता साजिद की मौत के बाद बूढ़ादाना रजवाहा मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क के दोनों किनारों पर ऊंची जंगली घास और झाड़ियां उगी हैं। इससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और हादसे का खतरा बना रहता है। समाजवादी पार्टी से जुड़े संजीव धनगर ने जिला प्रशासन से मार्ग की सफाई कराने की मांग की है। उनका दावा है कि पिछले एक सप्ताह में इस मार्ग पर हुए कई हादसों में लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे उगी घास और झाड़ियों को हटाने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। धनगर ने प्रशासन से दोनों ओर की झाड़ियों को हटवाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User