पूर्व विधायक शारदा प्रसाद और महिला के बीच मारपीट:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Nov 03, 2026 - 23:48
0
पूर्व विधायक शारदा प्रसाद और महिला के बीच मारपीट:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में पूर्व विधायक और भाजपा नेता शारदा प्रसाद व एक महिला के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए हैं। घटना सोमवार की है। मंगलवार को महिला की शिकायत पर पूर्व विधायक, उनके चालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्व विधायक की शिकायत पर महिला, उसके दो बेटों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने 15 साल से संपर्क में होने की बात कही रॉबर्ट्सगंज निवासी जानकी देवी पत्नी रामनारायण ने शिकायत में बताया कि वह करीब 15 साल से पूर्व विधायक के संपर्क में थीं। वह उनके घर के कामकाज और खाने-पीने से जुड़े काम करती थीं। महिला के मुताबिक, 1 नवंबर की रात वह ग्रामसभा बिच्छी में पूर्व विधायक के घर खाना पहुंचाने गई थीं। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जानकी देवी का आरोप है कि रॉबर्ट्सगंज स्थित अपने घर पहुंचने के बाद पूर्व विधायक के सहयोगियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया। महिला ने यह भी कहा कि उनके नाबालिग बच्चों समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज समेत इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पूर्व विधायक की शिकायत पर महिला और बेटों पर केस पूर्व विधायक शारदा प्रसाद की ओर से भी महिला, उसके दो बेटों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी गई। घटना से जुड़ा मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User