गोरखपुर में निवेशकों से 53 लाख की ठगी:कंपनी ने 45 दिन में 4% रिटर्न और सस्ते सोने का दिया लालच, FIR

Nov 09, 2026 - 15:52
0
गोरखपुर में निवेशकों से 53 लाख की ठगी:कंपनी ने 45 दिन में 4% रिटर्न और सस्ते सोने का दिया लालच, FIR
गोरखपुर के एक कंपनी के डायरेक्टर पर निवेशकों के लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा है। डायरेक्टर ने 'सनड्रॉपशिप रीसेलर प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी बनाकर 45 दिन में 4 % रिटर्न, सस्ते दामों पर सोने की ज्वेलरी और एक साल बाद पूरा पैसा वापस करने का लालच दिया। निवेशकों से 53.30 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद SSP के निर्देश पर आरोपी कंपनी डायरेक्टर के खिलाफ कोतवाली थाने में रविवार को FIR दर्ज कर की गई। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है। 3 लोक-लुभावन ऑफर देकर जाल में फंसाया लखनऊ के डालीबाग कॉलोनी निवासी डॉ. राम नरेश यादव ने शिकायत में बताया कि गोलघर निवासी सुनील सिंह ने 'सनड्रॉपशिप रीसेलर प्रा. लि.' नाम से कंपनी बनाई थी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट (www.sdrkart.com) के जरिए निवेशकों को तीन बड़े ऑफर दिए थे। जिसमें कंपनी में जमा पैसे पर हर 45 दिन में 4% का फिक्स रिटर्न, कुल रकम का 20 से 30% GST देकर पोर्टल से सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी और सामान खरीदना (जिसे 45 से 90 दिन में डिलीवरी देने का वादा था) और 1 साल बाद 5% रकम काटकर पूरा पैसा वापस करना शामिल था। प्लॉट बेचकर और लोन लेकर लगाया पैसा पीड़ित के मुताबिक, अपने परिचितों के कहने पर उन्होंने, उनके परिवार और दोस्तों ने वर्ष 2023 और 2024 में कुल 23.82 लाख रुपये RTGS/NEFT के जरिए कंपनी के खातों में ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा पोर्टल से 21.12 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी की ऑनलाइन खरीदारी भी की। 7 महीने से डायरेक्टर गायब पॉलिसी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को यूजर आईडी बंद कर पैसा वापस पाने के लिए शपथ पत्र दिया गया। 6 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी न तो निवेश का पैसा वापस मिला और न ही ज्वेलरी की डिलीवरी हुई। वहीं 45 दिन पर मिलने वाला 8.36 लाख का रिटर्न भी अटक गया। आरोप है कि डायरेक्टर सुनील सिंह पिछले 7 महीनों से फोन नहीं उठा रहा है और फरार है। मानसिक तनाव में निवेशक पीड़ितों का कहना है कि कई लोगों ने अपने प्लॉट बेचकर, एफडी तुड़वाकर और बैंक से पर्सनल लोन लेकर कंपनी में पैसे लगाए थे। अब पैसा डूबने से निवेशकों के सामने परिवार चलाने का आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और लोग भारी मानसिक तनाव में हैं। मामले में SSP के निर्देश के बाद कंपनी के डायरेक्टर सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर की गई। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User