युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप:कासगंज में भाई ने 5 के खिलाफ दी नामजद तहरीर
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में भगवंतपुर पुल के पास नहर में मिले अवनीश के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई अजय कुमार लोधी ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घर से बुलाकर ले जाने का आरोप तहरीर के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे कुलदीप पुत्र केशपाल निवासी उत्तम कल्याणपुर, अवनीश को घर से अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद कुलदीप ने अंकुश पुत्र सतीश पाल, संधिन पुत्र प्रदीप, विशाल पुत्र अशोक, बिल्की पुत्र जिल्लेदार और रमन पुत्र सुरेश समेत अन्य लोगों के साथ भगवंतपुर पुल के पास अवनीश से मारपीट की। नहर में फेंका शव, भाई ने दी तहरीर परिजनों का आरोप है कि युवकों ने अवनीश की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि अजय कुमार ने 10 नवंबर को ढोलना थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)