युवती से अश्लील-हरकत का विरोध करने पर परिवार को पीटा:कौशांबी में दो भाइयों समेत 3 के सिर में आई चोटें, जांच जारी

Nov 09, 2026 - 15:52
0
युवती से अश्लील-हरकत का विरोध करने पर परिवार को पीटा:कौशांबी में दो भाइयों समेत 3 के सिर में आई चोटें, जांच जारी
कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की रात युवती से अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। हमले में युवती के दो भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीपक जलाते समय युवती से अश्लील हरकत का आरोप पीड़ित के पिता ने सोमवार, 9 नवंबर 2026 को सैनी थाने में लिखित शिकायत दी। इसके मुताबिक, दीपावली की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी घर के पास दीपक जला रही थी। तभी गांव का सत्यम पुत्र फूलचन्द्र वहां पहुंचा और युवती को देखकर अश्लील हरकतें करने के साथ इशारे करने लगा। युवती वहां से भागकर अपने पिता के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। शिकायत करने पहुंचे पिता और परिवार पर हमला आरोप है कि पिता शिकायत करने सत्यम के घर पहुंचे तो सत्यम, कल्लू पुत्र बकान, कल्लू की पत्नी और उसकी दो बेटियों के साथ फूलचन्द्र की पत्नी ने परिवार पर हमला कर दिया। शिकायत में आरोपियों के पास कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और धारदार छूरी (छोड़ा) होने की बात कही गई है। हमले में राजकुमार, जितेन्द्र कुमार और रितेश कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से वार किए। युवती से जबरन शादी करने की धमकी देने का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने युवती से जबरन शादी करने की धमकी दी। साथ ही शादी से इनकार करने या विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार ने पुलिस को मारपीट का वीडियो देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User