गोरखपुर में रोडवेजकर्मियों का धरना प्रदर्शन:डग्गामार बसों पर रोक लगाने की मांग, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौपा ज्ञापन

Oct 22, 2026 - 19:25
0
गोरखपुर में रोडवेजकर्मियों का धरना प्रदर्शन:डग्गामार बसों पर रोक लगाने की मांग, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौपा ज्ञापन
गोरखपुर में डग्गामार बसों के कथित अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने गुरुवार को गोरखपुर डिपो में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से भेजा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी अमरमणि पाण्डेय ने की। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेशमणि मिश्रा और क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाण्डेय ने गोरखपुर से गाजियाबाद तक चलने वाली डग्गामार बसों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में अविनाश पाठक, सुधा सिंह, प्रियाशा मिश्रा, साधना प्रजापति, मनोज चन्द, अजय कुमार पाण्डेय, संजय पासवान, दिनेश दूबे, जयचन्द, रीना पासवान, पुष्पा पासवान, दीपक उपाध्याय, पियुष मिश्रा, रणजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह, नृपेन्द्र मिश्रा और अनिल मिश्रा सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User