वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:राफेल-सुखोई ने कलाबाजी की, गंगा के ऊपर दिल बनाया; 4 मंजिला दो बिल्डिंग में आग लगी
नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें… Air Show में राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी की। हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर दिल बनाया। आसमान से फूल बरसाए। उधर, 4 मंजिला 2 बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग से उठता काले धुएं का गुबार 3 km दूर से भी नजर आ रहा था। मौसम में बदलाव के साथ काशी की हवा खराब होती जा रही है। AQI-176 तक पहुंच गया है। सुबह ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही। एक सप्ताह बाद कोहरा बढ़ने के आसार हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- 4 मंजिला दो बिल्डिंग में आग, 3km दूर तक धुएं का गुबार दिखा; ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फायर फाइटर्स घुसे वाराणसी में गुरुवार दोपहर 2 बजे 4 मंजिला दो बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर झाड़ू और पेंट की दुकान से भड़की। देखते ही देखते आग ने बगल की ज्वैलरी शॉप को चपेट में ले लिया। इन दोनों बिल्डिंग के ऊपर 3-3 फ्लोर के 2 गेस्ट हाउस चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… 2- Air Show में राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी की, गंगा के ऊपर दिल बनाया; आसमान से फूल बरसाए वाराणसी में एयर शो के पहले दिन नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया। राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी दिखाई। गुरुवार सुबह 11.50 बजे हुए इस एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पढ़ें पूरी खबर… 3- AQI-176 तक पहुंचा, सुबह ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही; एक सप्ताह बाद कोहरा बढ़ने के आसार काशी में गुरुवार सुबह ग्रामीण इलाकों में धुंध दिखाई दी, लेकिन सूरज निकलने के बाद इसका असर कम हो गया। दिन में तेज धूप के कारण राहत रही, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। पढ़ें पूरी खबर… 4- राम-लक्ष्मण के स्वागत में भरत-शत्रुघ्न जमीन पर लेटे, भरत मिलाप देखने विदेशी भी आए, 1 लाख की भीड़ वाराणसी के नाटी इमली में 488 साल पुरानी भरत मिलाप लीला चल रही है। काशी नरेश हाथी पर सवार होकर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लीला देखने पहुंचे। मैदान में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे हैं। देश-विदेश से आए पर्यटक भी काशी की इस ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के साक्षी बन रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5- गंदे पानी में प्रतिमा विसर्जन पर Gen-Z नाराज, बोले- मां कैलाश से आती हैं तो विदाई भी स्वच्छ माहौल में हो काशी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए साफ पानी की व्यवस्था नहीं होने पर युवाओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं को सजाकर श्रद्धा से पूजा जाता है, लेकिन विसर्जन के समय गंदे पानी में उतारना उचित नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 6- 259 साल से विराजमान मां दुर्गा, विजयादशमी पर विसर्जन नहीं होता; गुड़-चने का भोग लगाया जाता है वाराणसी के पांडेय महल स्थित पुरानी दुर्गाबाड़ी में मां दुर्गा की पूजा की परंपरा करीब ढाई सदियों से चली आ रही है। यहां स्थापित प्रतिमा को विजयादशमी पर विसर्जित नहीं किया जाता। मुखर्जी परिवार इसे मां की इसी स्थान पर रहने की इच्छा से जुड़ी मान्यता मानता है। पढ़ें पूरी खबर… 7- काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से होगा, बीएचयू में तैयारियां शुरू; IIT मद्रास मेजबानी करेगा काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने वाले काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान दक्षिण भारत से आने वाले अतिथि काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से परिचित होंगे। पढ़ें पूरी खबर… 8- नमो घाट के 5km क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ेंगे, 26 तक पतंग उड़ाने पर भी रोक; रेड जोन घोषित वाराणसी में आज से शुरू हो रहे वायु सेना के एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस ने भी फूल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर से लगी नमो घाट से 5 किलोमीटर की रेंज में मानव रहित विमान प्रणाली (UAS) यानी ड्रोन के संचालन पर रोक आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… 9- ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, राजघाट पुल बंद रहेगा; भारी वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे वाराणसी में नमो घाट पर आज से शुरू हो रहे भव्य एयर शो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य VVIP मेहमानों के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में जाम से बचने के लिए भारी वाहनों को रिंग रोड और NH-19 से गुजारा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 10- BHU में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज; जेन-जी बोले- 27 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, फिर आंदोलन होगा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग तेज होने लगी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने के फैसले के बाद अब बीएचयू के जेन-जी छात्र भी परिसर में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)