भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले दो युवक लापता:श्रावस्ती में नई अपाचे बाइक भी गायब; तीन दिन से नहीं मिला सुराग

Nov 15, 2026 - 10:38
0
भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले दो युवक लापता:श्रावस्ती में नई अपाचे बाइक भी गायब; तीन दिन से नहीं मिला सुराग
श्रावस्ती में सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज से भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले दो युवक लापता हो गए। दोनों के साथ उनकी नई अपाचे मोटरसाइकिल भी गायब है। तीन दिन बीतने के बाद भी युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रविवार सुबह 10 बजे परिजनों ने इसकी जानकारी दी। 12 नवंबर को बाइक से निकले थे दोनों नासिरगंज निवासी 28 वर्षीय इरफान पुत्र बाउर अपने पड़ोसी अफजल पुत्र असलम के साथ 12 नवंबर की सुबह अपाचे मोटरसाइकिल (UP46 W 2866) से भिनगा के लिए निकला था। दोनों को तहसील में पेशी पर जाना था। भिनगा उनके गांव से करीब 35 किलोमीटर दूर है। परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे तक इरफान की उनसे मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरू की तलाश पेशी वाले दिन देर शाम तक दोनों युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया। इसके अलावा संभावित स्थानों पर भी दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। दोनों युवकों के साथ उनकी मोटरसाइकिल भी लापता है। चाचा ने पुलिस चौकी में दी तहरीर इरफान के चाचा बबलू पुत्र अरमान अली ने पुलिस चौकी नासिरगंज में आवेदन देकर दोनों युवकों और मोटरसाइकिल का पता लगाने की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों 12 नवंबर को भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले थे। दोपहर 12:30 बजे तक इरफान से बातचीत हुई थी, इसके बाद दोनों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस कर रही दोनों की तलाश परिजनों ने पुलिस से दोनों युवकों को जल्द तलाशने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों युवकों के साथ उनकी मोटरसाइकिल की भी तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User