सहारनपुर में ढाबे में फायरिंग से युवक घायल:पुलिस बोली- गोली नहीं चली, एक्स-रे में दिखी गोली

Nov 15, 2026 - 09:49
0
सहारनपुर में ढाबे में फायरिंग से युवक घायल:पुलिस बोली- गोली नहीं चली, एक्स-रे में दिखी गोली
सहारनपुर के छुटमलपुर में एक होटल के अंदर शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला अब फायरिंग के सवाल पर उलझता नजर आ रहा है। एक तरफ पुलिस का दावा है कि विवाद के दौरान किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई, जबकि दूसरी तरफ घायल युवक के पैर की एक्स-रे रिपोर्ट में गोली दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर मौके पर गोली नहीं चली तो युवक के पैर में गोली जैसी वस्तु एक्स-रे में कैसे दिखाई दी? पुलिस के दावे और एक्स-रे रिपोर्ट के बीच सामने आए इस अंतर ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। घटना 14 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे थाना फतेहपुर क्षेत्र के छुटमलपुर स्थित संगम होटल की है। पुलिस के मुताबिक, होटल में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के मुबीन पुत्र इरफान निवासी गंधेवड़ा के पैर के तलवे में किसी नुकीली वस्तु से चोट लग गई। उसे उपचार के लिए भेजा गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। घायल मुबीन का खाना है कि वो ढाबे पर चाय पी रहा था। तभी 15–20 लड़के आए और गाली–गलौच करने लगे। जिसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और दो लड़कों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस का दावा- मारपीट में लगी चोट, फायरिंग नहीं हुई Co सदर पवन कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की रात संगम होटल में मुबीन और दूसरे पक्ष के रहमान आदि के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और गाली-गलौज हुई। झगड़े के दौरान मुबीन के पैर के तलवे में नुकीली वस्तु चुभने से घाव हुआ है। सीओ के मुताबिक, घटना के दौरान किसी भी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक्स-रे में गोली दिखने की बात मामले में विवाद उस समय बढ़ गया, जब घायल युवक के पैर की एक्स-रे रिपोर्ट में गोली दिखाई देने की बात सामने आई। यदि एक्स-रे में वास्तव में गोली या गोली का कोई हिस्सा मौजूद है तो यह पुलिस के उस दावे से अलग स्थिति है, जिसमें फायरिंग से पूरी तरह इनकार किया गया है। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि युवक के पैर में चोट किस वस्तु से लगी और एक्स-रे में दिखाई दे रही वस्तु की वास्तविक प्रकृति क्या है। हालांकि, केवल एक्स-रे में किसी धातु जैसी वस्तु का दिखाई देना अपने आप में गोली चलने का अंतिम प्रमाण नहीं है। इसके लिए डॉक्टरों की रिपोर्ट, चोट की प्रकृति और जरूरत पड़ने पर बरामद वस्तु की जांच महत्वपूर्ण होगी। होटल में विवाद के दौरान क्या हुआ था? जांच में सामने आएंगे तथ्य फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच विवाद, मारपीट और घायल होने की बात स्वीकार की है। मुबीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन घटना के दौरान फायरिंग हुई थी या नहीं, यह सवाल अभी चर्चा में है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट से घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User