ललितपुर में युवक और उसके माता-पिता को लाठी-डंडों से पीटा:पांच नामजद और 12 अज्ञात पर FIR दर्ज, रास्ते में घेरकर की पिटाई

Nov 15, 2026 - 10:38
0
ललितपुर में युवक और उसके माता-पिता को लाठी-डंडों से पीटा:पांच नामजद और 12 अज्ञात पर FIR दर्ज, रास्ते में घेरकर की पिटाई
ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के मिर्चवारा गांव में खेत से लौट रहे किसान को रास्ते में घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। किसान की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खेत से लौटते समय रास्ते में घेरने का आरोप मिर्चवारा गांव के रहने वाले कल्यान सिंह पुत्र वृषभान सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर को वह खडेरा गांव स्थित खेत में बोनी करने गया था। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटते समय मिर्चवारा के पास आम रास्ते पर उसे घेर लिया गया। कल्यान सिंह के मुताबिक, रामकुमार, सोमनाथ और जय सिंह पुत्र करन तथा राजेश और प्रसन्न पुत्र बद्रीप्रसाद ने 10-12 अज्ञात लोगों को भेजा था। आरोप है कि इन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कल्यान सिंह के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता को भी पीटा कल्यान सिंह ने बताया कि शोर सुनकर उसकी मां रामसखी और पिता वृषभान सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायत में उसने घटना के दौरान अपना मोबाइल फोन गायब होने की बात भी कही है। कल्यान सिंह का आरोप है कि नौ नवंबर को भी ये लोग उसके घर पहुंचे थे और उसे धमकी दी थी। पांच नामजद और 12 अज्ञात पर मुकदमा पुलिस ने शनिवार रात 11:55 बजे पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। कोतवाली प्रभारी सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User