ग्रेटर नोएडा में फ्लैट की बालकनी में लगी आग:कर्मचारियों ने बुझाया, नहीं हुआ कोई नुकसान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में देर रात एक फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। कर्मचारियों और निवासियों ने दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले आग बुझा दी। किसी के फंसे होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना सोसायटी के टावर-16 की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पटाखा गिरने से बालकनी में रखे सामान और कूड़े में आग लगी। आग देखकर सोसायटी के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच सोसायटी के कर्मचारियों और निवासियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग के अनुसार, बालकनी में रखे कूड़े में लगी आग पूरी तरह बुझा दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)