बारिश के फुहारों के बीच पिकनिक स्पॉट बना नौकविहार, VIDEO:गोरखपुर में रील बनाते नजर आए युवा, सुहावने मौसम का लिया आनंद

Oct 31, 2026 - 14:59
0
बारिश के फुहारों के बीच पिकनिक स्पॉट बना नौकविहार, VIDEO:गोरखपुर में रील बनाते नजर आए युवा, सुहावने मौसम का लिया आनंद
गोरखपुर में दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम सुहावना और खुशनुमा हो गया। आसमान साफ होने और ठंडी हवाएं चलने के बाद लोग सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ भारी संख्या में घरों से बाहर निकले। रामगढ़ ताल स्थित नौकाविहार पर सुबह से ही सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल बनी रही। मौसम में आई अचानक ठंडक का असर लोगों के पहनावे पर भी साफ नजर आया। दूर-दराज के इलाकों और आसपास के जिलों से पहुंचे पर्यटक जैकेट, ब्लेज़र और गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। युवाओं और परिवारों ने सुहावने मौसम के बीच नौकाविहार के सुंदर नज़ारों को अपने कैमरों में कैद किया। किनारे खड़े होकर लोगों ने जमकर रील्स बनाईं, सेल्फी लीं और बोटिंग का मजा लिया। पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User