गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों में जुटी BJP:वडनगर से आए बाइकर्स का स्वागत करेंगे, नदियों के जल से काशी विश्वनाथ का महाभिषेक

Sep 28, 2026 - 13:50
0
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों में जुटी BJP:वडनगर से आए बाइकर्स का स्वागत करेंगे, नदियों के जल से काशी विश्वनाथ का महाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच गृहमंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगे। गृहमंत्री वडनगर से काशी आने वाले बाइक यात्रियों का स्वागत करेंगे और बाइक रैली के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बुधवार सुबह बाइक यात्रियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और बाबा का महारुद्राभिषेक किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 7 सितंबर को काशी पहुंचने वाले दल का भाजपा नेता स्वागत करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर प्राथमिक सूचना मिली है, भाजपा की ओर से भव्य कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी सेवा यात्रियों का स्वागत करेंगे। कार्यकर्ताओं को काशी के प्रमुख स्थलों पर घुमाया जाएगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित स्थलों पर ठहराया जाएगा और सुबह सभी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने तक चलता रहेगा। स्वागत पॉइंट जल्द ही तय किए जाएंगे। हर स्वागत पॉइंट पर राज्यमंत्री और विधायकों की तैनाती रहेगी। स्वागत की अगुवाई मंत्री और विधायक ही करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाल्हूपुर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसकी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। विश्वविद्यालय बनने के बाद जांच आसान हो जाएगी। 17 सितंबर को रवाना हुई थी यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को काशी और वडनगर से एक साथ सेवा संकल्प बाइक यात्राएं रवाना हुई थीं। काशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 बाइक पर सवार 500 युवाओं की यात्रा को झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना किया था। इसी दिन वडनगर से काशी के लिए निकलने वाली यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में रवाना किया गया था। दोनों दिशाओं में चल रही यात्राएं करीब 20 दिन बाद 7 अक्तूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। काशी से वडनगर जाने वाली यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1159 गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में एक हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने की योजना है। रास्ते में स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण समेत 25 तरह की सेवा गतिविधियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User