ज्ञानपुर सीओ का मथुरा तबादला:गौतम बुद्ध नगर में तैनात पवन कुमार भदोही के नए सीओ होंगे
यूपी सरकार ने रविवार को पीपीएस रैंक के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। भदोही के ज्ञानपुर सर्किल के सीओ चमन सिंह चावड़ा का मथुरा तबादला किया गया है। उनकी जगह गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात पवन कुमार को भदोही भेजा गया है।
चमन सिंह चावड़ा भदोही में अलग-अलग सर्किल में अधिकारी रहे। उन्होंने यातायात और औराई सर्किल में भी काम किया। इसके बाद उन्हें ज्ञानपुर सर्किल का सीओ बनाया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)