शहीद मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा:शामली में पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी, बोली- वादा अधूरा रह गया

Nov 23, 2026 - 09:54
0
शहीद मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा:शामली में पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी, बोली- वादा अधूरा रह गया
हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए भाज्जू गांव के लांस नायक मनीष का पार्थिव शरीर सोमवार को शामली में उनके गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तिरंगे में लिपटे पति का शव देखते ही पत्नी बुलबुल बिलख पड़ी। वह बार-बार बेहोश होती रही। उन्होंने कहा- पति ने दिसंबर में घर लौटने का वादा किया था, जो अधूरा रह गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार की महिलाओं की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मोहल्ले और गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण मेरठ कैंट में सैन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद मनीष का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने गांव के लाल को अंतिम विदाई देने पहुंचा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। दिसंबर में लौटने का किया था वादा दीपावली की छुट्टियों में घर आए मनीष ने ड्यूटी पर लौटते समय दिसंबर में दोबारा गांव आने का वादा किया था, लेकिन उनका यह वादा अधूरा रह गया। डेढ़ साल पहले ही उनका विवाह मेरठ के सरूरपुर खुर्द निवासी बुलबुल से हुआ था। मनीष तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ---------- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… यूपी के 2 जवानों को युद्ध-अभ्यास में टैंक ने कुचला, उड़ती धूल में देख नहीं पाया ड्राइवर हरियाणा के हिसार में भारतीय सेना के युद्ध अभ्यास के दौरान टैंक की चपेट में आने से यूपी के दो जवान शहीद हो गए। हादसा शनिवार दोपहर हुआ। दोनों जवान अभ्यास के दौरान मोर्चे पर तैनात थे। अधिकारियों के मुताबिक, हिसार के गांव भोजराज के पास सेना का युद्ध अभ्यास चल रहा था। इसमें 32 टैंक शामिल थे। ट्रेनिंग के दौरान धूल उड़ने से टैंक ड्राइवर को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान टैंक मोर्चे पर तैनात दो जवानों के ऊपर से गुजर गया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User