प्रयागराज में 22 बीघे अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:PDA ने मलाका चौराहे के आगे और गोहरी में अवैध प्लाटिंग गिराई, FIR की तैयारी

Oct 27, 2026 - 20:41
0
प्रयागराज में 22 बीघे अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:PDA ने मलाका चौराहे के आगे और गोहरी में अवैध प्लाटिंग गिराई, FIR की तैयारी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर बुलडोजर चलाया। जोन-6 की टीम ने मलाक हरहर में करीब 6 बीघे और गोहरी में करीब 16 बीघे जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। दोनों जगहों पर कुल 22 बीघे जमीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्राधिकरण अब संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। PDA की जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष और सचिव के आदेश पर जोनल अधिकारी गौरव कुमार मल्ल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पहली कार्रवाई लखनऊ रोड पर मलाका चौराहे से आगे मलाक हरहर में की गई। यहां उदय चन्द्र मौर्या, दीप चन्द्र मौर्या, शंकर नाऊ, नन्द लाल नाऊ और अन्य लोगों की ओर से करीब 6 बीघे क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे ध्वस्त कर दिया। गोहरी में 16 बीघे की प्लाटिंग ध्वस्त दूसरी कार्रवाई प्रतापगढ़ रोड स्थित गोहरी में की गई। यहां रवि शंकर पटेल, जैद अहमद, संतोष पाण्डेय और अन्य लोगों की ओर से करीब 16 बीघे जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। PDA के मुताबिक, इन लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जाएगी। बिना नक्शा पास कराए न करें प्लाटिंग प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। PDA क्षेत्र में जमीन पर विकास कार्य कराने से पहले तलपट मानचित्र यानी लेआउट प्लान स्वीकृत कराना जरूरी है। बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने आम लोगों से भी अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले प्लाटिंग की वैधता और जरूरी मंजूरियों की जांच जरूर कर लें। अवैध प्लाटिंग में भूखंड खरीदने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। साथ ही लोगों को बाढ़ क्षेत्र और उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) में आने वाली जमीन की खरीद-बिक्री से बचने की सलाह दी गई है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता श्याम कृष्ण राय, सुपरवाइजर और PDA की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User