भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:धार्मिक और ऐतिहासिक झांकियों ने मोहा मन, बैंड-बाजों की धुन पर उमड़े श्रद्धालु

Oct 27, 2026 - 21:28
0
भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:धार्मिक और ऐतिहासिक झांकियों ने मोहा मन, बैंड-बाजों की धुन पर उमड़े श्रद्धालु
शामली में भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे से रात 8:30 बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन वाल्मीकि मंदिर नंदू प्रसाद से शुरू हुई शोभायात्रा में धार्मिक और ऐतिहासिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों की धुन के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ भगवान वाल्मीकि कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप और जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। इसके बाद भगवान वाल्मीकि के रथ पर दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा को रवाना किया गया। झांकियों में दिखे धार्मिक और ऐतिहासिक प्रसंग शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव-कुश, माता ब्रह्मचारिणी, देवी सरस्वती, मां दुर्गा और झांसी की रानी सहित विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां शामिल रहीं। आकर्षक वेशभूषा में सजे स्वरूपों और बैंड-बाजों की धुन ने लोगों का ध्यान खींचा। रास्ते में लोगों ने झांकियों की सराहना की। इन मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा शोभायात्रा मोहल्ला नंदू प्रसाद से शुरू होकर अयोध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शुगर मिल रोड, तालाब रोड, माजरा रोड और गौशाला रोड से गुजरी। इसके बाद वापस प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद इस मौके पर समिति के संरक्षक सोमदत्त गहलोत, घनश्याम पारचा, राजेश धींगान, राजू डारिया, अध्यक्ष देवेंद्र धींगान, महासचिव देवेंद्र बिड़ला, कोषाध्यक्ष राजकुमार कांगड़ा, सलाहकार प्रदीप मायूस, दिनेश गहलोत, देवीदास धवन, सनम डुमराव, अनूप टांक, विपिन भंवर, सरवन, बदल गौतम, संजीव, सचिन और अमित बिड़ला सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User