साइबर ठगी की दो पीड़िताओं को लौटाए 1.85 लाख रुपए:मिर्जापुर में यूपीआई के जरिए खाते से निकाले गए थे पैसे

Oct 27, 2026 - 20:41
0
साइबर ठगी की दो पीड़िताओं को लौटाए 1.85 लाख रुपए:मिर्जापुर में यूपीआई के जरिए खाते से निकाले गए थे पैसे
मिर्जापुर में ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में कोतवाली कटरा की साइबर सेल ने दो महिलाओं को राहत दिलाई है। पुलिस ने बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर ठगी गई कुल 1.85 लाख रुपए की रकम वापस कराई। खाते में पूरी धनराशि लौटने पर दोनों महिलाओं ने पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया। माला सरोज के खाते से निकाले थे 1.77 लाख रुपए अनगढ़ रोड निवासी माला सरोज के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से 1.77 लाख रुपए अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर लिए थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली कटरा की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान बैंक और मर्चेंट से संपर्क कर ठगी की रकम होल्ड कराई गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी धनराशि माला सरोज के खाते में वापस करा दी गई। शकीला बानो को भी वापस मिले 8 हजार रुपए दूसरे मामले में छोटा मिर्जापुर निवासी शकीला बानो पत्नी शमसुद्दीन के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 8 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान बैंक और मर्चेंट से समन्वय कर धनराशि होल्ड कराई गई। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर 8 हजार रुपये शकीला बानो के खाते में वापस करा दिए गए। साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए दोनों मामलों में कुल 1,85,000 रुपये वापस मिलने पर महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का धन्यवाद किया। पुलिस ने उन्हें साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आम लोगों से भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी और आरक्षी इरफान अंसारी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User