हाथरस में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:कल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 8 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हाथरस में भी कल स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए आज सुबह मथुरा रोड स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदानकर्मी और अधिकारी स्टेडियम पहुंचे और चुनाव से जुड़ी सामग्री ली। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मतदान कार्य को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।
जिले में कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आठ मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। हर मतदान केंद्र पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी।
पुलिस फोर्स की तैनाती की गई सुनिश्चित चुनाव में वरीयता वोटिंग प्रणाली का इस्तेमाल होगा, जिसकी मतदान और मतगणना दोनों प्रक्रियाएं तकनीकी हैं। जिले में बागला इंटर कॉलेज, हाथरस ब्लॉक, सादाबाद ब्लॉक, सहपऊ ब्लॉक, मुरसान ब्लॉक, हसायन ब्लॉक, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी और गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केदो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)