कासगंज में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, 11,216 मतदाता डालेंगे वोट

Oct 22, 2026 - 14:26
0
कासगंज में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, 11,216 मतदाता डालेंगे वोट
कासगंज में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट से डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। स्नातक निर्वाचन के लिए 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,925 मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षक निर्वाचन के लिए 8 केंद्र हैं, जिनमें 1,291 मतदाता दर्ज हैं। कुल 11,216 मतदाता मतदान करेंगे। देखें, 4 तस्वीरें… पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले अधिकारियों ने सामग्री और व्यवस्थाएं जांचीं। कर्मचारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं और उनसे बिना डर के वोट डालने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User